फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डिप्टी सीएम के जाते ही भिड़ गए कार्यकर्ता, पुलिस के सामने जमकर मारपीट

Fri, 02 Sep 2022 03:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जौनपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन
आपस में भिड़े कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को जौनपुर पहुंचे। एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल से डिप्टी सीएम के जाते ही दो कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और उठापटकी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

विज्ञापन


मां दुर्गाजी स्कूल समूह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन करने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करीब दो बजे पहुंचे। वहां उन्होने उद्घाटन किया। जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला वहां से निकला वैसे ही विजय सिंह और डीके सिंह आपस में भिड़ गए।

वहां मौजूद लोगों को पहले तो लगा कि माहौल शांत हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में दोनों में मारपीट और गुत्थमगुत्थी होने लगी। एक दूसरे को पटकने का प्रयास किया जाने लगा। डीके सिंह इसी दौरान गिर गए। यह देख अन्य लोगों व पुलिस ने बीचबचाव किया। दोनों को अलग कर घर भेजा। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बाहुबली विजय मिश्र पर बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की 3.34 करोड़ की संपति कुर्क, बेटा-बहू के नाम पर थी रजिस्ट्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें