मुंगराबादशाहपुर----एमएलसी चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आशुतोष सिन्हा की जीत पर मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव ने कहा कि वाराणसी में शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर सपा की जीत पार्टी की पीडीए विचारधारा के प्रति बढ़ते समर्थन का संकेत है। राम सनेही यादव ने कहा कि इस जीत से पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में उत्साह आया है। विधानसभा उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद शिक्षकों और स्नातकों ने भाजपा को नकार दिया। नगर अध्यक्ष तमजीद अशरफ और ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वाराणसी में दोनों सीटों पर सपा की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस दौरान रामअकबाल यादव, तमजीद अशरफ, शैलेंद्र साहू, फरहान आलम, अजीत यादव, योगेंद्र यादव आदि रहे। संवाद