फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में खाना खाकर सोने गया मजदूर, सुबह फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गरियांव गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का कमरे में पंखे के हुक के सहारे फंदे पर शव लटकता मिला। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस आत्महत्या मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गरियांव गांव निवासी ओमप्रकाश गौतम (40) का गांव में ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसे लेकर तीन दिन पहले पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी मामले को लेकर पत्नी पुष्पा देवी से भी अक्सर ओमप्रकाश की कहासुनी होती थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद ओमप्रकाश दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह पत्नी व अन्य परिजन उठे तो कमरे में पंखे के हुक से बंधे फंदे पर ओमप्रकाश शव लटक रहा था। शव को फंदे से नीचे उतारकर सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद में ही ओमप्रकाश की हत्या की गई है। इस बाबत एसओ सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें