जौनपुर जनपद की सीमा से सटे आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ के पास बोलेरो की की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर, थाना बनूराज क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी जुगल कुमार महतो (50) काफी दिनों से जीवली रहकर मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे वह आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। बोलेरो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोग उसको इलाज के लिए ले जा रहे थे रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।