फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 12 सिलिंडर की जगह 8 से चलाया काम, कल नहीं मिला तो दुकान करनी होगी बंद

विज्ञापन
मछलीशहर में गैस सिलिंडर के लिए लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी बढ़ने लगी हैं। सबसे ज्यादा परेशान मिठाई विक्रेता, रेस्टोरेंट और होटल कारोबारी हैं। शादी ब्याह के सीजन में यह समस्या और बढ़ गई है। कुछ स्थानों पर बुधवार की रात आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भी असर देखने को मिला। कुत्तूपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में 12 सिलिंडर की जरूरत थी। लेकिन, आठ सिलिंडर की मिल पाए। ऐसे में जैसे-तैसे काम करना पड़ा। यही स्थिति रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें आने वाले समय में बंद करनी होगी। टीडी कॉलेज के पास जलपान गृह का संचालन करने वाले कपिल गुप्ता कहते हैं कि चार दिन से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी पर बता रहे हैं कि कॉमर्शियल की गाड़ी नहीं आ रही है। कहीं से कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। कल देने का आश्वासन एक जगह मिला है और नहीं मिला तो परसों से ताला लगाना होगा। वहीं, सब्जी मंडी निवासी और कैटरर्स जगरनाथ मोदनवाल सुडडू हलवाई कहते हैं कि एक दिन पहले ही कुत्तूपुर में पार्टी थी। जहां 12 सिलिंडर की जरूरत थी लेकिन, आठ की ही व्यवस्था हो पाई। रासमंडल निवासी कैटरर्स दीन दयाल मोदनवाल ने कहा कि किसी तरह गैस सिलिंडर मिल रहा है। पार्टी अधिक रुपये देकर कहीं से लाकर दे रही है। यही हाल रहा तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। मछलीशहर स्थित रेस्टोंरट संचालक रोहित शुक्ला का कहना है कि सिलिंडर को लेकर काफी परेशानी हो रही है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के उपभोक्ता उमाशंकर, राहुल दुबे, पंकज यादव, जुनैद ने बताया कि बीते दो दिनों से सर्वर फेल होने से ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। खेतासराय : जय मां अंबे इंडेन गैस सर्विस खेतासराय पर गैस सिलिंडर डीएसपी नंबर और बुकिंग जिन कनेक्शन धारकों के पास है, उन्हें ही गैस मिल पा रही है। नेवढ़िया क्षेत्र के तिलंगा गांव स्थित शारदा इंडेन गैस एजेंसी के मालिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिलिंडर की गाड़ी आई थी, जिसकी बुकिंग हुई है, उन्हें दी जा रही है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पिछले तीन दिनों में इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि गैस संकट के कारण लोग तेजी से इन उपकरणों की खरीद कर रहे हैं, ताकि खाना बनाने का काम प्रभावित न हो। ओलंदगंज के नक्खास गली में स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार अंकुर गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों में उनकी दुकान से रोजाना करीब तीन से चार इलेक्ट्रिक चूल्हे या इंडक्शन कुकटॉप बिकते थे, लेकिन गैस सप्लाई प्रभावित होने के बाद अब रोजाना करीब आठ से 10 पीस तक बिक रहे हैं। मछलीशहर। रसोई गैस सिलिंडर के लिए सुबह से ही लंबी कतार लग रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरा दिन रसोई गैस लेने में ही बीत जा रहा है। एजेंसी पर स्टाफ की कमी के कारण पर्ची कटने में 6 से 7 घंटे लग जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को निराश होकर लौट जाना पड़ रहा है। मीरगंज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे हैं। गैस न मिलने पर लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। भटहर गांव निवासी उपभोक्ता उमेश चौहान का कहना है एजेंसी से जो गाड़ी घर-घर डिलिवरी के लिए आती है, वह चार दिन से नहीं आ रही है, जिससे परेशानी हो रही है। मुंगराबादशाहपुर में गैस बुकिंग सर्वर चोक होने से ऑनलाइन बुकिंग ठप पड़ गई है। रमजान में गैस की इस कमी ने रोजेदारों के सामने भी संकट खड़ा कर दिया है। इससे इफ्तार और सहरी तैयार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गैस की कमी का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। जलालपुर क्षेत्र के परमहंस गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडरों में डेढ़ से दो किलो कम गैस होने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसका वीडियो वायरल हो गया। उपभोक्ता प्रदीप अग्रहरी, एजाज अहमद, संतोष गोंड ने दावा किया कि एजेंसी पर निर्धारित वजन से कम गैस वाले सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उपभोक्ता खाली और भरे सिलिंडरों के वजन में अंतर दिखाते नजर आ रहे हैं। सुबह 25 की संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे थे। घर गए तो शक हुआ कि सिलिंडर का वजन कम है। तौल की तो डेढ़ से 2 किलो तक गैस कम पाई गई। इससे नाराज होकर उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें