फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: एक और ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू, जल्द दूर होगी किल्लत

Sat, 08 May 2021 10:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

- महिला अस्पताल में बनने वाले प्लांट से रोजाना भरे जाएंगे 35 जंबो सिलिंडर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में  कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी के बीच राहत भरी खबर है। जिले में चौथे ऑक्सीजन प्लांट की कवायद तेज हो गई है। यह प्लांट जिला महिला अस्पताल में स्थापित होगा। शनिवार को राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इसके लिए भूमिपूजन किया। करीब तीन सप्ताह में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। इससे रोजाना 35 जंबो सिलिंडर ऑक्सीजन तैयार होंगे। इस प्लांट पर विधायक निधि से करीब 42 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


जिले में अब तक कोई ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध नहीं है। लिहाजा ऑक्सीजन की आपूर्ति चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज और आंबेडकरनगर से की जा रही है। इसके  बावजूद पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की पहल की है। इसके तहत बदलापुर और केराकत में पिछले दिनों भूमिपूजन हुआ था। अब जिला महिला अस्पताल में भी अलग प्लांट के लिए शनिवार को राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भूमि पूजन किया।

करीब 42 लाख रुपये से बनने वाले प्लांट के निर्माण का जिम्मा समाज कल्याण विभाग को सौंपा गया है। राज्य मंत्री ने बताया कि इस प्लांट से करीब 35 जंबो सिलिंडर तैयार होंगे, जिससे महिला अस्पताल में 40 से 60 बेडों तक सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। गैस की टेस्टिंग के लिए गुड़गांव भेजा गया है। इससे करीब 40 जंबो सिलिंडर तैयार होंगे। दोनों ऑक्सीजन प्लांट से लगभग 75 जंबो सिलिंडर तैयार होने के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक और ऑक्सीजन प्लांट के लिए पीएम केयर्स फंड से स्वीकृति प्रदान की है। इसका कार्य भी शीघ्र चालू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें