फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरु होगा न्यायालयों में काम काज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार से जनपद न्यायालयों में अग्रिम आदेश तक न्यायिक कार्य शुरू होंगे। तिथि के अनुसार नियत किए गए वादों में अधिकृत अधिवक्ता को ही न्यायालय परिसर में स्थित चिन्हित किए गए कक्ष में उपस्थित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। हेरिटेज भवन में केंद्रीय नजारत अनुभाग से लगा हुआ न्यायालय, जो अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम के न्यायालय हेतु निर्धारित था, वह अब अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/रेप द्वितीय जौनपुर के न्यायालय के लिए निर्धारित किया गया है। सत्र न्यायालय, विशेष अधिकारिता वाले सभी न्यायालय एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर12 के न्यायालयों के माध्यम से न्यायिक कार्य को संपादित किया जाएगा। अति आवश्यक वादों की संख्या के दृष्टिगत प्रथम अपर जिला जज कोर्ट नंबर एक और प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12 जौनपुर के न्यायालयों द्वारा न्यायिक कार्य संपादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें