फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में भी होते रहे काम, शहर हो गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का शहर में कोई असर नहीं दिख रहा। सोमवार को सुबह भीड़ की यह स्थिति रही कि सुबह 10 से साढ़े दस बजे तक कोतवाली से ओलंदगंज तक करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए रास्ता खाली कराया। चोरी-छिपे दुकानों से कारोबार जारी रहा। इस दौरान अभियान चलाकर कर्फ्यू तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हुई, इसके बावजूद कोई खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण अधिक है। इसके मद्देनजर डीएम ने जौनपुर शहर, शाहगंज नगर पालिका व मछलीशहर नगर पंचायत को 13 मई तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वहीं मड़ियाहूं को 20 मई तक के लिए कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इस इलाके में सिर्फ मेडिकल सामानों को छोड़कर किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि नहीं होनी है। यहां तक कि सब्जी, फल, किराना के सामान भी डोर स्टेप डिलिवरी के माध्यम से बेचे जाने हैं। इसके लिए विक्रेताओं को अधिकृत करते हुए नंबर भी जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद सड़क पर भीड़ कम नहीं हो रही। सोमवार को सुबह ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। सब्जी, फल, किराना की दुकानों पर भीड़ लगी रही। ईद की खरीदारी के लिए महिलाओं और बच्चों की टोली घूमती रही। दुकानों के शटर भले ही बंद थे, लेकिन कारोबार जारी था। भीड़ के चलते सुबह करीब दस बजे कोतवाली चौराहे से ओलंदगंज तक जाम लग गया था। सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर वाहन जाम में जकड़े रहे। पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू की तो जाम समाप्त हुआ। इस दौरान कई दुकानों व वाहन सवारों का चालान भी किया गया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार नगर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम मंगलेश दुबे, सीओ संत कुमार उपाध्याय व कोतवाल मुन्ना राम घुसिया ने पुलिस बल के साथ पूरे नगर के दुकानों को बंद कराया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि कोई भी दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोल कर सामान बेचते पकड़ा गया तो उसकी दुकान को सील कर दुकानदार को जेल भेज दिया जाएगा। नगर के प्रमुख चौराहों व तिराहों पर बाहर से आने जाने वाले चार पहिया वाहनों व बाइक सवारों को बेवजह घूमने पर चालान भी किया। इस दौरान नगर की प्रमुख सड़कों समेत मोहल्लों में ईओ डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में दवाओं का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें