फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में मंगलवार को पोल से काफी नीचे तक लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रख कर हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह आधे घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


  जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने के लिए सड़क को पार करने वाले हाईटेंशन तार को जगह- जगह अंडरग्राउंड किया जा रहा है। सोमवार को लखनीपुर गांव के निकट भी तार को अंडरग्राउंड करने के लिए काम हो रहा था। उसी दौरान 11 हजार वोल्ट लाइन का तार दो पोल के बीच काफी ढीला हो कर जमीन से चार फीट ऊंचाई पर आकर लटक गया था। लापरवाह कर्मचारी हाईटेंशन तार को उसी हाल में नीचे तक लटकते हुए छोड़कर चले गए थे।  मंगलवार दोपहर बाद गाँव निवासी अच्छेलाल यादव की 55 वर्षीय पत्नी चमेला देवी मक्के की फसल देखने खेत में जा रही थी। वह मेड़ से होकर खेत में जा रही थी तभी नीचे तक लटक रहे हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आगई।

   मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीण शव को रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज करने का भरोसा देकर आधे घंटे बाद पुलिस ने जाम को समाप्त करवाया। अच्छेलाल की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें