अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के तहत उत्तर प्रदेश डेमोक्रेटिक यूथ फ्रंट व आदर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को शिवगोविंद महाविद्यालय परिसर मछलीशहर में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, खेल, ग्रामीण विकास समेत तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिवगोविंद महाविद्यालय के प्रबंधक व पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ किसी तरह के भेदभाव और पूर्वाग्रह भरी सोच के साथ पेश आना सामाजिक समानता के मूल्य का उल्लंघन है। आधी आबादी को अंधेरे में रखकर कोई भी समाज, सभ्यता या देश तरक्की नहीं कर सकता है। वरिष्ठ पत्रकार आनंददेव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में परिवर्तन के लिए काम कर रही महिलाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी जो समाज में मिसाल बनेंगी।आदर फाउंडेशन के सह-निदेशक प्रत्युष गौरव ने कहा कि दुनियाभर में लैंगिक समानता को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। कार्यक्रम संयोजक अजित यादव ने कहा कि हम सब लैंगिक भेदभाव और असमानता को चुनौती दे सकते हैं। इस मौके पर सिकंदर बहादुर मौर्य, शर्मीला मौर्या, उषा पटेल, राजबहादुर, प्रकाशचंद्र, जिलाजीत यादव, जितेंद्र यादव, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।