फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोतवाली में पुलिस के सामने भिड़ीं महिलाएं, जूते-चप्पल और डंडे चले

विज्ञापन
कोतवाली में एक-दूसरे पर चप्पल फेंकती महिलाएं। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में एक मरीज को देखने को लेकर मंगलवार को शाम पांच बजे महिलाओं के दो गुट में मारपीट हो गईं। पुलिस किसी तरह पकड़कर महिलाओं को कोतवाली ले गईं। यहां महिलाएं फिर भिड़ गई।
विज्ञापन

पुलिस के ही सामने दो गुट की महिलाओं ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे जूते चप्पल चलाई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामला हल कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दस महिलाओं काे गिरफ्तार किया है। सीओ के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के ईरानी बस्ती निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, जिसे देखने के लिए दूसरा पक्ष पहुंच गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस किसी तरह दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

यहां एक पक्ष कोतवाली के अंदर था और दूसरा पक्ष बाहर। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पुलिस कर्मी स्थिति को जब तक नियंत्रण में करते तब तक मामला ज्यादा बिगड़ गया।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें महिलाएं एक दूसरे पर चप्पल जूता फेंकते हुए दिख रही हैं। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के आपसी विवाद की वजह से मारपीट हुई है। दो-तीन महिलाओं को हल्की चोट आई है। इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। इसमें चलाघाट निवासी फिजा,मायरा फात्मा, कनिश बानो, रबिया,शकीला, सदर इमाम बाडा गोकुल घाट निवासी सफिया, रुकसार, कायनात फात्मा, खानम फात्मा और फातिमी शामिल हैं। कोतवाली में महिलाओं के बीच मारपीट से माहाैल गरमा गया। क्षेत्र में घटना की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें