फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे राष्ट्र की धुरी हैं महिलाएं: डा. नीरजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मातृशक्ति आयोजन समिति विभाग काशी प्रांत की ओर से आयोजित मातृशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक लॉन में रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि डा.नीरजा माधव ने कहा कि हमारे राष्ट्र की धुरी महिलाएं हैं। यदि वह शिक्षित होंगी तो परिवार, समाज, देश व राष्ट्र की स्थिति बहुत बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को पीछे रखा जाता था। परंतु आज महिलाएं हर स्तर पर अग्रणी भूमिका में हैं। मुख्य वक्ता गुजरात से आई अखिल भारतीय सेवा प्रमुख संध्या ने कहा कि मानव से मानत्व व ईश्वर से ईश्वरत्व में रहने वाली माताएं भगिनी हैं। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा ने मातृशक्ति संगम कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लगभग पांच हजार महिलाओं की उपस्थिति में इस मातृशक्ति संगम कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना, राधा-कृष्ण नृत्य, एकल गीत व विभिन्न राज्यों के नृत्य आयोजित हुए। कार्यक्रम में जैसे जल संरक्षण के लिए जल भरो कार्यक्रम के साथ ही 12 वर्षीय छात्रा गौरी ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्रम एवं मां शीतला का चित्र देकर किया गया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश, जिला संघ चालक डा.सुभाष सिंह, डा.वेद प्रकाश सिंह, विभाग संघ चालक सच्चिदानन्द राय, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र, सह प्रान्त कार्यवाहिका रजनी, मातृशक्ति संगम की प्रांत संयोजिका आनंद प्रभा आदि रहे। संचालन समन्वय समिति जौनपुर विभाग की सहसंयोजक डा.जान्हवी श्रीवास्तव ने किया। आभार शीला सिंह व माधुरी गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें