बाजार में पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला का पर्स छीन छीनकर बदमाश फरार हो गए। पर्स में नकदी, मोबाइल और अन्य सामान थे। जफराबाद थानाक्षेत्र के करमही गांव निवासी सत्येंद्र यादव बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी बबिता के साथ जौनपुर से डॉक्टर को दिखाकर घर वापस घर लौट रहा था। दोपहर लगभग ढाई बजे धर्मापुर बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक सवार एक युवक ने उसकी पत्नी बबिता के हाथ से पर्स छीन लिया और दोनों केराकत की तरफ फरार हो गए। बबिता ने बताया कि पर्स में आधार कार्ड, मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकदी और दवाएं थीं। सत्येंद्र ने गौराबादशाहपुर थाने में घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।