महराजगंज। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के 731 राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह सरोखनपुर ओवरब्रिज के पास 40 वर्षीय महिला की लाश उस समय मिली जब आसपास के लोग टहलने के लिए निकले थे। शव की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई। ऐसे में सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने अज्ञात महिला का शव सड़क के किनारे देखा तो इसकी सूचना बदलापुर थाने पर दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।