शाहगंज। क्षेत्र के मजडीहां गांव में शनिवार की रात विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, मजडीहां गांव निवासी विकास यादव पुत्र राजकुमार यादव का विवाह तीन वर्ष पूर्व खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव निवासी सुरेंद्र नाथ यादव की पुत्री सोनी यादव से हुआ था। दोनों से डेढ़ वर्ष की बेटी है। शनिवार की देर रात सोनी यादव (26) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता सुरेंद्र नाथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद