फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डेढ़ लाख का आभूषण लेकर महिला ठग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में शनिवार को महिला ठगों ने डेढ़ लाख के आभूषणों को पार कर दिया। इस दौरान उन्होंने चार घरों की महिलाओं को निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

रैभानीपुर निवासी संजय दुबे घर से बाहर थे। तभी ठग उनके घर पहुंचे। जहां पुराना बर्तन बदलकर बदले में नए बर्तन व आभूषण को दोगुना करने का लालच देकर उनकी पत्नी कल्पना से ठगी कर लिया। ठगी करने वाली दोनों महिलाओं ने पुराना बर्तन व एक सोने की अंगूठी, दो मंगल सूत्र, एक पायल तथा एक जोड़ी कान की झाली बहला फुसलाकर दोगुना करने की बात कह कर लेकर चली गई। गांव के संगम दुबे, संतोष दुबे व गप्पू दुबे के घर से भी पीतल का पुराना बर्तन लेकर गायब हो गई। गांव के लोग ठगी की ऐसी घटना से हलकान हैं। हालांकि पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अभी कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत के सरोखनपुर में एक ही घर की तीन महिलाओं से आभूषण दोगुना करने का लालच देकर एक लाख के आभूषण व बर्तन लेकर चली गई थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें