फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आई महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंबई से पति के साथ ऑटो से आई महिला की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति की जांच हुई थी। कोरोना पॉजीटिव मिलने पर उसे कोरोना अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया है। अब पत्नी के संक्रमित होने पर गांव में हडकंप मच गया है।
विज्ञापन

मछलीशहर के मुस्तफाबाद निवासी युवक परिवार के साथ मुंबई रहता था। चार दिन पहले वह अपनी पत्नी समेत पांच लोगों के साथ ऑटो से मुंबई से घर आया था। होम क्वारंटीन में रहने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर युवक को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार को पत्नी की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोग उसे सीएचसी मछलीशहर लेकर पहुंचे। जहां हालत खराब होने पर वहां तैनात चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें