फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से पति को ढूंढने खेतासराय पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बेटी के सात महिला मुंबई से पति को ढूंढते हुए उसके घर खेतासराय पहुंच गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर वह रविवार को ससुराल के बाहर चौखट पर धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

मुंबई निवासी सुनीता ने बताया कि कल्याण मुहल्ले में वह सुरक्षा गार्ड थी। वहीं रह रहे खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी मिंटू कुमार प्रजापति के प्रेम हो गया। वर्ष 2018 में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर दी। एक साल बाद उनकी बेटी पैदा हुई। इसी बीच पति उसे छोड़कर चला गया। काफी दिनों तक कोई खबर नहीं मिली तो वह पति को ढूंढती हुई जमदहां पहुंची।
ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया गया तो थाने में पहुंची। वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर शिकायत की। वहां से उसे न्याय का आश्वासन मिला तो जमदहां आ आई। गांव के किसी ने उसे सहारा नहीं दिया। दस दिन बीतने के बाद भी न्याय नहीं मिल तो रविवार को मासूम बेटी के साथ रविवार को पति घर के सामने धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

उसका कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं हटेगी। थानाध्यक्ष यजुर्वेद प्रताप सिंह ने बताया की विवाहिता का पति घर पर नहीं है। सुसराल की महिलाएं पीड़ित महिला को निकाल कर अंदर से दरवाजा बंद कर दी हैं। सुसरालीजनों को समझा बुझा कर मामला हल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें