फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर महिला को जेसीबी के सामने ढकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। आजमगढ़ रोड स्थित एक विवादित भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद बुधवार की सुबह जेसीबी से कब्जा करने पहुंचे लोगों का विरोध करने पहुंची महिला को जेसीबी के सामने ढकेल दिया गया। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन सहित 10 नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला राजकुमारी पत्नी छाजीलाल ने तहरीर में कहा है कि करोड़ों की कीमती भूमि पर वर्षों से मुकदमा चल रहा है। इस पर स्थगन आदेश भी है। पुलिस के साथ बुधवार की सुबह इस पर कब्जा करने की नीयत से एक पक्ष जेसीबी लेकर अपने समर्थकों के साथ पहुंच गया। 50 साल से अधिक समय की बनी दीवार को ढहा दिया गया। जानकारी मिली तो पीड़िता मौके पर पहुंची और कब्जा रोकने का प्रयास किया। ऐसे में मनबढ़ों ने उसे जेसीबी के सामने ढकेल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही। पीड़िता का कहना है कि मनबढ़ों ने दुकान में लगे सीसीटीवी को तोड़ दिया और 20 लाख का सामान उठा ले गए। अन्य सामान को क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

तहरीर पर भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सुजीत जायसवाल समेत 10 नामजद व पांच अज्ञात पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि स्थगन आदेश के बावजूद कब्जा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें