शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े खुले हुए थे। जीभ बाहर निकली थी। ऐसे में परिजन दुराचार की भी आशंका जता रहे थे। घटना की सूचना मिलन पर सीओ जितेंद्र दुबे, थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा और जफराबाद थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
घटना की जांच पड़ताल के लिए डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। घटनास्थल से लेकर मृतका के घर तक डॉग स्क्वायड चक्कर लगाता रहा। लेकिन, किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम होने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
दोनों छोर पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं, पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के सिलसिले में समीप के गेटमैन और जफराबाद स्टेशन पर भी पुलिस गई थी। मृतका की दो पुत्रियां और एक पुत्र है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।