फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में अमरूद तोड़ने से रोका तो महिला को दी ऐसी सजा, मचा हड़कंप

Wed, 18 Dec 2019 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अमरूद तोड़ने से रोका तो महिला की पीटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की इसलिए हत्या कर दी गई, उसने सिर्फ अमरूद तोड़ने से रोका था।

विज्ञापन


जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में सोमवार को दोपहर अमरूद तोड़ने से रोकने पर डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी गई। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

गंधौना गांव निवासी रामराज के घर के पास पेड़ से पड़ोसी रमेश का भतीजा अमरूद तोड़ रहा था। रामराज की पत्नी दुर्गावती देवी(50) ने अमरूद तोड़ने से मना किया। इस पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान रमेश ने दुर्गावती के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसका सिर फट गया और वह गिर पड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए। महिला के पुत्र राजेश की तहरीर पर पुलिस ने रमेश(35) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।

रामराज खेती करते हैं, जबकि उनका एक बेटा राजेश राजगीर मिस्त्री और दूसरा पुत्र सुरेश रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि अमरूद तोड़ने के विवाद में मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से महिला की मौत हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें