वाराणसी-जौनपुर रेल मार्ग पर बाकराबाद गांव के पास गेट नंबर 30 सी के पास शनिवार की रात ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई।
सीमा विवाद में लाश चार घंटे रेलवे लाइन पर ही पड़ी रही। बाद में जलालपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करीब आधी रात को हुए हादसे की जानकारी लोगों को सुबह हुई। गांव के लोग शौच के लिए जा रहे थे तभी किसी ने पटरी पर महिला का शव देखा। 32 वर्षीय महिला हरे रंग की साड़ी पहने थी।
गले में काले रंग की ताबीज तथा दोनों हाथ में रक्षा बांधा था। दाएं हाथ में गोदना से बिमला पत्नी राजनाथ लिखा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जीआरपी और जलालपुर थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद का मामला उलझ गया। जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।