फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल पर पति और मायके वालों से बात कर गोमती में कूदी महिला, मौत

विज्ञापन
जफराबाद- गोमती नदी में महिला के कूदने की खबर पर जुटे ग्रामीण। पाठक
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के जमैथा गांव के गढ़ईपर पुरवा की निवासी पूजा मौर्या (26) बुधवार की रात मोबाइल पर पति और मायके वालों से बात करने के बाद गोमती नदी में बुधवार की रात कूदकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने नदी से शव बरामद किया।
विज्ञापन

वहीं, मृतका के भाई करन मौर्य ने बहन के ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस भाई की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। देर रात पति सोनू, ससुर लालजी और सास जड़ावती को गिरफ्तार कर लिया गया।
गढ़ईपर पुरवा गांव निवासी सोनू मौर्या ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा मौर्या रात लगभग 10 बजे के आसपास घर निकली थी। एक किमी दूर गोमती नदी के अखड़ो घाट पुल पर पहुंचकर मुझसे और मायकेवालों से मोबाइल पर बात की। सोनू जौनपुर शहर में कुछ काम करता है, वह पत्नी के फोन करने के बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसका मोबाइल पुल पर रखा मिला, उसकी तलाश करने बाद कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह जमैथा चौकी प्रभारी इशचंद्र यादव सिपाहियों और स्थानीय लोगों के साथ पूजा की खोजबीन होने लगी। मोबाइल बरामद होने वाले स्थल से एक किमी दूर गोमती नदी में बंगालीबीर के पास पूजा का शव नदी में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना गांव से परिजन आ गए। मायके के लोगों ने पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात कही है।
मृतका के भाई करन मौर्य ने बताया कि चार पहिया वाहन के लिए पूजा के पति, ससुर लालजी, सास जड़ावती, जेठ पकंज मौर्य, जेठानी कोमल मौर्या प्रताड़ित करते थे। उसने तहरीर देते हुए कहा कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। देर रात पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें