जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर लाला बाजार के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से घायल महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल महिला के पुत्र का इलाज चल रहा है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सहिजदपुर निवासी विजय शंकर की पत्नी सीता देवी (38) शनिवार सुबह अपने बेटे वतन के साथ बाइक से दवा लेने जौनपुर जा रही थीं। रास्ते में लाला बाजार के समीप अज्ञात वाहन से बाइक में धक्का लगने से दोनों गिर पड़े। इस हादसे में सीता देवी के सिर पर गहरी चोट लगी। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सीता देवी की मौत हो गई। पुत्र वतन का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के परिजन उमाशंकर ने सिकरारा थाने पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी पुलिस तहरीर लेकर कार्रवाई में जुट गई। वतन हेलमेट लगाए थे।