फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की नशे की लत से क्षुब्ध होकर जान दी
विज्ञापन

संवाद
बक्शा। काजी नेवादा गांव में रविवार की रात पति के नशे की लत और गृहकलह से क्षुब्ध होकर 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश शराब का सेवन करता है। इसको लेकर उसकी पत्नी शशिबाला से परिवारजनों से विवाद हो गया था। जिससे क्षुब्ध होकर शशिबाला ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शशिबाला को नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी, जब उसके कमरे का ताला बंद देखा तो अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर का दृश्य देख दंग रह गए। आनन-फानन में लोगों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है। उधर, रात्रि में ही पहुंचे मायके वालों ने तहरीर देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें