फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग ग्राम कोदहूं तरहटी मोड़ पर पति के लिए दवा लेने जा रही महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी मोमिना (55) पत्नी इद्ररीश अपने पुत्र मुख्तार के साथ पवांरा थाना क्षेत्र के बनकट गांव में पति के लिए बाइक से दवा लेने जा रही थीं। घर से निकलकर महज पांच मिनट का रास्ता तय कि थी कि कोदहूं के पास तरहटी मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की वजह से बाइक उछल गई और मोमिना लड़खड़ाकर सड़क के बाएं तरफ गिर गई। मोमिना के गिरते ही प्रयागराज की तरफ से आ रही गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर महिला के पुत्र मुख्तार की चीख पुकार सुनकर भीड़ एकत्र हो गई। कुछ देर के लिए सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें