फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आई महिला मिली कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुंबई से आई महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। वहीं सैंपल लेकर जांच की गई थी। सोमवार की शाम रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर जिले में सूचना दी गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डोभी निवासी महिला के मुंह में अल्सर की वजह से वाराणसी में भर्ती है। जिले की निवासी होने के कारण उसे जौनपुर में शामिल किया गया है। कोरोना पॉजीटिव पांच मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब कुल 182 केस हो गए हैं। इसमें 94 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। तीन की मृत्यु हो चुकी है। तीन मरीजों का उपचार वाराणसी में चल रहा है, जबकि अन्य जिले के कोविड-19 एल-1 अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें