फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों में विवाद के दौरान महिला की मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के बनहरा गांव में शनिवार की रात रास्ते के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट हो गई। इस दौरान महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने मारपीट में घायल होने से मौत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजाराम गौतम का पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान अचानक राजाराम की पत्नी श्यामा देवी (50) बेहोश हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र जयसिंह ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर वशिष्ठ यादव का कहना है कि महिला को कहीं चोट नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें