फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लच्छीपट्टी गांव निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान शुक्रवार को एक निजी पाली क्लीनिक में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच -पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी राहुल निषाद की पत्नी ज्योति निषाद को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोगों ने महिला को रतासी चौराहा स्थित अजय पाली क्लीनिक में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टरों ने मोटी रकम वसूलने के चक्कर में परिजनों को ऑपरेशन की सलाह दी। रक्तस्राव अधिक होने के कारण डॉक्टर ने आनन-फानन में जौनपुर रेफर कर दिया और रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। नवजात बच्ची को प्रतापगढ़ के ढकवा स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की सूचना थाने में दी है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अस्पताल संचालक अजय विश्वकर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें