करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ। देवकली गांव निवासी सोभनाथ यादव उर्फ खेताऊ के घर लाइट खराब थी, घर के नीरज लाइट ठीक करने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए और करंट के झटका नीरज का संतुलन बिगड़ गया। झटके खाते में देखकर 54 वर्षीय सुमित्रा देवी बचाने में जोर लगा दी। वह भी करंट की चपेट में आ गई। वह भी स्पर्श से झटका खाने लगी। माजरा देख उनके घर की 23 वर्षीय बहू कुसुम दोनों को बचाने के लिए करंट से जूझ गई। इसके बाद तीनों लोग करंट की चपेट में आ गए और मामला देख मौके पर परिवार के रोशन कुमार व अन्य सदस्यों ने किसी ढंग से लाइट को काटा और जिससे वह सब करंट से छिटक सके ,लेकिन इस दौरान कुसुम की मौत हो गई ,जबकि 54 वर्षीय सुमित्रा और 23 वर्षीय नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए।