फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली गिरने से महिला की मौत, दूसरी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के गोंडा खास गांव में को दोपहर दो बजे बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बैठी एक महिला की मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी दूसरी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे घर का निजी कार्य करने के बाद अनुराधा गौड़ (33) पत्नी दिलीप घर से थोड़ी दूर बाग में जामुन के पेड़ के नीचे बैठी थी। अचानक जोरदार गरज के साथ बिजली जामुन के पेड़ पर गिरी। इससे अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी दूर पर बैठी सावित्री देवी (58) झुलस गई। गांव वालों ने बताया कि बिजली का इतना जबरदस्त प्रभाव था कि बगल में 33 हजार वोल्ट का तार भी टूट कर गिर गया। नायब तहसीलदार तथा लेखपाल ने पहुंचकर आपदा के अंतर्गत मिलने वाले योजना के लाभ की औपचारिकता पूरी की। थानाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने बताया कि गिरी बिजली की चपेट में आकर अनुराधा की मौत हुई है। राजस्व विभाग द्वारा उन्हें मुआवजा दिलाने की प्रकिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें