दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार को 45 वर्षीय महिला की करंट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंखे काे घुमाते समय करंट की जद में आ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरा गांव निवासी शंकर प्रजापति की बहू कमला शंकर प्रजापति की बहू मुन्नी देवी कंपोजिट विद्यालय गौरा में रसोईयां के पद पर कार्यरत थीं। सोमवार को वे स्कूल गई थी। जहां से लौटने के बाद वे आराम करने के लिए घर में मौजूद फर्राटा पंखे के सामने लेट गई। इस बीच हवा न लगने के कारण वे उठकर पंखे का मुंह अपनी ओर करने का प्रयास करने लगी। जिससे वे पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में पंखे का बिजली से कनेक्शन निकालकर गंभीर रूप से झुलसी मुन्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।