शाहगंज। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव निवासी उर्मिला (50) घर में काम कर रहीं थीं। दीवार पर कटे तार से उतरे करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों के मुताबिक उन्हें बिजली आपूर्ति बंद कर शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच में मृत घोषित किया गया। परिजन बता रहे थे कि वह करंट की चपेट में आई थीं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दूसरे जनपद का मामला था। संबंधित थाने को सूचना दी गई है।