आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में गुरुवार की शाम आटा चक्की की साफ्टिन में फंसकर एक शिक्षिका की मौत हो गई।
राजापुर पाही गांव निवासी मीरा यादव 32 पत्नी बल्लू यादव घर पर लगी आटा चक्की में गेहूं पीस रही थी। किसी तरह उनकी साड़ी चक्की के साफ्टीन में फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मौत हो गई। वह गांव के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका थीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।