शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप रविवार की तड़के टहलने के लिए निकली महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ निवासी बिंदू देवी (48) पत्नी रामप्रताप रविवार की तड़के करीब पांच बजे घर से सड़क टहल रही थी। अयोध्या की तरफ से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।