रामपुर। राजापुर गांव में मंगलवार की सुबह सांप के डसने से समरती देवी (70) की मौत हो गई है। वे मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे के पास दातून कर रही थीं। दातून करने के बाद वे नलकूप की ओर गईं। वापस लौटते समय अचानक सांप ने उनके पैर में तीन बार डस लिया। परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन महिला को गोपालापुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजापुर ग्राम प्रधान छबीनाथ यादव ने बताया कि सांप के डसने से समरती देवी की मौत हो गई है।