फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान, घरवालों की डांट से नाराज था युवक, महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Thu, 30 Apr 2020 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
fansi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जौनपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। सुबह घरवालों ने उनका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। नेवढ़िया क्षेत्र में फंदा लगाने वाला युवक एक माह पूर्व मुंबई से घर आया था। परिजनों की डांट से वह नाराज था। महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखपुर (दलपतपुर) गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र सिद्धार्थ सिंह (22) इंटर तक पढ़ाई के बाद रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया था। लॉकडाउन के बाद वह करीब एक माह पूर्व घर आया था। दो दिन पूर्व घर में बंधी गाय को लाठी से पीटते वक्त परिजनों से उसे डांट लगाई थी। तब से ही वह क्षुब्ध था। नाराजगी के कारण वह खाना भी नहीं खा रहा था।

बुधवार की रात वह कमरे में सोने गया था। भोर में गांव के लोग खेत की ओर गए तो वहां आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटकता देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। सिद्धार्थ तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता सहित अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


उधर, सुजानगंज क्षेत्र के छदान गांव में सूबेदार की पत्नी विमला देवी (35) ने बुधवार की रात संदिग्ध हाल में जान दे दी। सूबेदार ट्रक चलाता है। लॉकडाउन के कारण वह इस वक्त घर पर ही है। उन्हें दो पुत्र और एक पुत्री है। बुधवार की शाम घर में कुछ विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ में आत्महत्या का मामला लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें