फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला पर किशोर से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोर (15)ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।साथ ही ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के चाचा ने प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला का उनके घर आना-जाना था। उसने उनके 15 वर्षीय भतीजे के साथ दोस्ती कर अपने घर बुलाने लगी। आरोप है कि उसने किशोर को गंदी फिल्म दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। किशोर के इन्कार करने पर उसने फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार उसे धमका कर शारीरिक संबंध बनाती रही। महिला की हरकत से किशोर अवसाद में पहुंच गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी गई क्षेत्राधिकारी मडियाहूं वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें