फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंज उठा, देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता

विज्ञापन
मधारेटोला में सरस्वती ज्ञान संस्था द्वारा स्थापित मां दुर्गा ती की भव्य प्रतिमा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शरदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई। मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घरों में कलश की स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो गया। देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता... की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

मैहर मंदिर, चौकिया शीतला धाम समेत सभी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने चुनरी, फल, फूल, नारियल अर्पित किया और सुख-समृद्ध का आशीर्वाद मांगा। शीतला चौकियां धाम में माता का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु पवित्र कुंड के बगल में स्थित बाबा काल भैरव नाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। सिकरारा क्षेत्र के चांदपुर, ताहिरपुर स्थित मां शारदा मंदिर, गुलजारगंज की शेरावाली मां,बेलसडी की दुर्गा माता, जाम गांव की सिंह वाहिनी, शेरवा की संतोषी माता व दुर्गा माता, अजोशी महावीर धाम के सिंह वाहिनी मंदिर में भोर में चार बजे ही भीड़ लग गई थी।
बदलापुर क्षेत्र में पूजा पांडालों में मां की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। मछलीशहर में मंदिरों और घरों में कलश स्थापित करके लोगों ने नौ दिन के व्रत की शुरुआत की। मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मुफ्तीगंज में नवरात्र के प्रथम दिन गोमती नदी के किनारे बीरमपुर स्थित मां चंडी मंदिर परिसर में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें