फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के भीतर ही उच्चकों ने युवक से उड़ाया 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के भीतर ही उच्चकों ने युवक से उड़ाया 25 हजार
विज्ञापन

संवाद
खुटहन। स्थानीय यूबीआई शाखा में पैसा जमा करने हेतु लाइन में लगे युवक के बैग से शनिवार को उचक्कों ने 25 हजार रुपए पार कर दिया। खाताधारक जब कैश काउंटर पर पैसा निकाल कर देने के लिए बैग खोला तो नोटो का बंडल गायब था। बैग में ब्लेड लगा हुआ था। बैंक का गेट बंद कर संदिग्ध की तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। डिहिया गांव निवासी हरिश्चंद्र तिवारी अपने दृष्टि बाधित पिता सदाधारी को लिवाकर बैंक शाखा गये थे। उन्होने पिता के खाते से 25 हजार रुपए निकालने के बाद उसे बैग में रख दूसरे खाते में पैसा जमा करने हेतु बैंक की लाइन में लग गये।इस दौरान उचक्के ने बैग को ब्लेड से चीर उसमें रखा नोट का बंडल लेकर फरार हो गया। बाद में शीशी टीवी फुटेज से शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन उचक्के की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें