फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के साथ अब आर्थिक हालात की भी हो फिक्र

विज्ञापन
20- जलालपुर क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव में पैदल मार्च करते पुलिस बल के जवान। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से जंग जीतने के लिए पिछले 40 दिनों से घरों में बंद लोग तीन मई के बाद लॉक डाउन खुलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। संक्रमण के नए मामले आने के बाद सरकार ने लॉक डाउन को 14 दिन और बढ़ा दिया है। लोग सरकार के इस फैसले से सहमत तो हैं, लेकिन इसके साथ कुछ सुविधाएं बढ़ाने की भी जरूरत बता रहे हैं। उनका कहना है कि जौनपुर ऑरेंज जोन में है। यहां आठ में से पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। चार हॉट स्पॉट इलाकों में भी 22 दिन से कोई नया मामला नहीं आया है। तीन तहसील क्षेत्र पूरी तरह संक्रमण से मुक्त हैं। ऐसे में यहां अन्य तरह की दुकानों को भी पाबंदियों के साथ खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। कामकाज न होने से फुटकर दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों की हालत खराब होती जा रही है। व्यापार चलेगा, तभी तो जनजीवन सामान्य होगा। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग भी अब जागरुक हो चुके हैं। ऐसे में छूट की व्यवस्था यहां भी लागू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें