फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहाय-खाय के साथ आज से चार दिनी महापर्व डाला छठ शुरू

विज्ञापन
गोमती घाट पर वेदी की पूजा करती महिला श्रद्धालु। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
जौनपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। नहाय-खाय के साथ व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना का संकल्प लेंगी। 14 नवंबर को खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। 15 नवंबर को व्रती महिलाएं नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। अगले दिन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। शहर से गांव तक घाटों पर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। शीतला चौकियां धाम में कुंड की सफाई और पानी भरवाने का काम हो रहा है। वहीं, मड़ियाहूं में अधिकारियों ने पूजा स्थलों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें