फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी होली की बधाई

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील में अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलते अ​धिवक्ता। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। होली के त्योहार के पहले छुट्टी होने पर पीजी कॉलेज मड़ियाहूं और मछलीशहर तहसील परिसर में होली मिलने समारोह का आयोजन हुआ। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मड़ियाहूं : पीजी काॅलेज के अध्यापकों व कर्मचारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उप प्राचार्य प्रो. आंजनेय पांडेय, प्रो. अजय वर्मा, डॉ. शशि कुमार पांडेय, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. मनोज शुक्ला पटेल, डॉ. सौरभ सिंह उपस्थित रहे। मछलीशहर : तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ एक दूसरे को रंग,अबीर,गुलाल लगाकर होली मनाई। तीन दिन न्यायालय बंद रहेगा। शनिवार को अधिवक्ता संघ ने तहसील में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। तहसील में अधिवक्ताओं का हुड़दंग देखकर सभी अधिकारी अपने अपने आवास में ही छिपे रहे।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा के संयोजकत्व में अधिवक्ता भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, सुरेंद्रमणि शुक्ला, यज्ञ नारायण सिंह, आरपी सिंह, अवनींद्र दुबे, विनय पांडेय, ललित मोहन तिवारी, राज कुमार पटवा, विनय मौर्य, अशोक मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, रमेश चंद्र यादव, अमित सिंह, मनमोहन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें