वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में बुधवार को कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद ने कहा कि संगठन के प्रति जितनी इमानदारी से काम करेंगे, वह उतना ही मजबूत होगा। कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए काम करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया कि संघ की हर समस्या का समाधान आपसी बातचीत के जरिए निकाला जाएगा। संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने मृतक आश्रिक कोटे की नियुक्ति और 111 संविदा कर्मचारियों के
संबंध में कुलपति को अवगत कराया। महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार और उपाध्यक्ष रिजवी ने अतिथियों का स्वागत किया। कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन प्राथमिकता के आधार किया
जाएगा। इस मौके पर केशव प्रसाद यादव, डा. पीके कौशिक सिंह, शिवनाराण सिंह, श्याम त्रिपाठी, रामसूरत यादव, विनोद तिवारी, रहमतुल्लाह, केएन सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, उमाशंकर सिंह, रामसामुझ, प्रेमशंकर पांडेय, रजनीश सिंह, अशोक सिंह, डा. राजेश सिंह आदि मौजूद थे।