फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज देंगे शहीद की पत्नी को नियुक्तिपत्र

Tue, 21 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को मथुरा में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के  गांव केवटली आएंगे। वह शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी पत्नी को नियुक्ति पत्र और सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आने को लेकर केवटली गांव में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। सोमवार को  पूरे दिन गांव में अफसरों का जमावड़ा लगा रहा।
हेली पैड से लेकर शहीद के घर तक पहले से ही की गई बैरिकेडिंग आदि को दुरुस्त कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है।    मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के घर श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले 12 जून को तय था। लेकिन ऐन मौके पर कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
तभी से शहीद का परिवार मुख्यमंत्री के आने के इंतजार में है। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि मुख्यमंत्री शहीद की पत्नी मिथिलेश को नियुक्ति पत्र व 50 लाख का चेक देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें