फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा हो जाएंगी सपा-बसपा

Fri, 03 Mar 2017 12:57 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने गुरुवार को सपा और बसपा पर फिर तीखा हमला बोला। कहा कि इस चुनाव में सपा और बसपा की विदाई हो जाएगी। साइकल पंक्चर हो गई है और हाथी बेहोश हो गया है। वह शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के खुटहन में आयोजित भासपा -भाजपा प्रत्याशी राणा अजीत सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ और कांग्रेस कालियानाग है। सभी जनता को डंसने का काम कर रहे हैं। कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही गुंडा, अपराधी और माफिया जेल में होंगे और सपा सरकार में की गई सभी भर्तियों की जांच होगी।

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि यदि प्रदेश्‍ा में भ्‍ाारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो गरीबों का कल्याण कार्ड बनेगा। जिससे उन्हें अनाज के साथ साथ मुफ्त दवा भी मिलेगी। ताकि गरीबों का प्रदेश में सहूलियत मिल सके। भाजपा हमेशा से गरीबो और मजलूमों के लिए कार्य करती रही है और सरकार बनने पर उनके लिए प्राथ्‍ामिकता से काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को साठ साल तथा सपा बसपा ने प्रदेश को चौदह साल तक लूटने का कार्य किया है। प्रदेश में इस दौरान न तो विकास का काम हुआ और नही जनता को सुरक्ष्‍ाा मिल सकी। कहा कि सपा ने किसानों का मुआवजा तक लूट लिया। सपा बसपा को गरीबों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा की ओर टकटकी लगाए है। उसे मालूम है कि अब भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो उन्हें उनका हक दिला सकती है। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, राजकुमार बिन्द, भीम निषाद, डा.अमर नाथ मिश्रा, चन्द्रकेश यादव, अजीत प्रजापति, बृजभान राजभर, पप्पू पंडित, पवन पाल के साथ ही काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में राणा अजीत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें