फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में भगवान परशुराम व मंगल पांडेय का मंदिर बनवाएंगे

विज्ञापन
सिकरारा के देहजुरी गांव में सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पाण्डेय का स्वाग? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सिकरारा । ऊंचाहार के विधायक एवं सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में भगवान परशुराम और मंगल पांडेय का मंदिर बनवाएगी। वह मंगलवार की शाम देहजुरी गांव में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। योगी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। भाजपा साजिश के तहत प्रदेश के ब्राह्मणों को अपमानित कर रही है। राम के नाम पर भाजपा वोट की राजनीति कर रही है। हम भगवान परशुराम की बात कर रहे हैं तो उन्हें बदहजमी हो रही है। परशुराम भी तो भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे। मल्हनी उपचुनाव से न तो सरकार बनेगी और न गिरेगी लेकिन इस सीट को जीतना जरूरी है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सूर्यनाथ उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संजय उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय कान्हा, अवनीश उपाध्याय लल्ला, अनिल उपाध्याय, विजय दूबे, पुनीत उपाध्याय ने इक्यावन किलो का माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक केके ओझा, मल्हनी विधानसभा सपा प्रत्याक्षी लकी यादव, आलोक त्रिपाठी, लकी त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, सुशील दूबे, चंद्र प्रकाश मिश्र, सोचन राम मौजूद रहे। पूर्व प्रधानाचार्य अभयराज उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें