फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी फंदे से झूल गई, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
19- सरपतहा क्षेत्र के कुशिया बहार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के कुसिया बिहार-रामनगर गांव निवासी सरिता पत्नी राजेश बिंद की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता उसका शव पाया गया। मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में सरिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव लेकर थाने पहुंची तभी मृतका के भाई राजू बिंद ने उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी कि उनकी बहन की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। पुलिस उनसे मिलकर मामलें में लीपापोती करना चाहती है। उच्च अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो पुलिस फिर से शव को लाकर विवाहिता के उसी कमरे में रख दिया जहां से उसे बरामद किया था। सूचना पर एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा. क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, डॉगस्क्वायड टीम पहुंचकर घटना की छानबीन की। इस दौरान मृतका के भाई राजू बिंद पुत्र मल्हारी बिंद निवासी मूसा मुबारकपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि सरिता की शादी सन 2008 में राजेश बिंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसको लेकर संबंध विच्छेद का मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा था। एक साल पहले दिवानी न्यायालय में पति पत्नी के आपसी सुलानामा के साथ सरिता ससुराल गई थी। इसके बावजूद पति राजेश कुमार बिंद आए दिन शराब के नशे में प्रताड़ित करता था। पुलिस भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें