जौनपुर। बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह ने बुधवार को अपने नामांकन में अपना व पति धनंजय सिंह के संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया। श्रीकला व धनंजय के पास करोड़ रुपये नकद व गहने हैं। श्रीकला की कुल सकल मूल्य छह करोड़ सात लाख 27 हजार 493 रुपये तो धनंजय सिंह की कुल सकल मूल्य तीन करोड़ 17 लाख 56 हजार 406 रुपये है।
53 साल की श्रीकला सिंह ने आंध्र प्रदेश हैदराबाद बोर्ड से 1988 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। इनके पास दो लाख रुपये नकदी है। चार बैंकों में 8.83 लाख रुपये तो शेयर व बचतपत्र 4.10 करोड़ रुपये निवेश किया गया है। वहीं पति धनंजय सिंह के तीन बैंक खातों में 13.11 लाख रुपये नकद व शेयर में 34 लाख रुपये निवेश किया गया है। वहीं इनके पास एक करोड़ चार लाख रुपये का जीवन बीमा है। श्रीकला सिंह के पास एक करोड़ 74 लाख व धनंजय के पास एक करोड़ का आभूषण है। श्रीकला सिंह के पास सिर्फ एक वाहन हैं जिन्होंने 2017 में 11 लाख रुपये की निशान सनी गाड़ी ली। धनंजय सिंह के नाम से वर्ष 2020 की फॉरच्यूनर 31 लाख में, वर्ष 2015 में 11.63 लाख से टैंकर, वर्ष 2017 में साढ़े आठ लाख से बलेनो कार, वर्ष 2018 में 14.50 लाख से होंडा सिटी कार ली गई। श्रीकला के पास 1.74 करोड़ तो धनंजय के पास एक करोड़ का जेवर है। भूमि की बात की जाए तो श्रीकला के पास हैदराबाद के रतनावरम नाड़ीगडम सूर्यापेट में 17.04 एकड़ भूमि जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 15 करोड़ है। वही धनंजय सिंह के नाम पर औरंगाबाद खालसा वार्ड राजा बिजली पासी लखनऊ में, उमरपुर हरिबंधनपुर जौनपुर, नागसनपल्ली कोटा पल्ली तेलंगाना में भूमि हैं, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा श्रीकला के नाम गैर कृषि भूमि पीरांचेरू गांडीपेट, जिला रंगारेड्डी तेलंगाना में 10 हजार 149 वर्ग फीट भूमि 1.60 करोड़ रुपये की है। अहमामऊ लखनऊ में भी प्लाट है। वही धनंजय के पास नवागंज बाराबंकी में पांच हजार वर्ग फुट की 35 लाख भूमि है। धनंजय सिंह के ऊपर विभिन्न बैंकों का एक करोड़ नौ लाख 48 हजार 908 रुपये ऋण है।