क्षेत्र के रोहियांव गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी सूर्यमणि निगम (50) पत्नी इसराजी देवी (45) को लेकर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर (मधुपुर) गांव में दवा लेने आए हुए थे। दवा लेकर दंपती वापस घर जा रहे थे। मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज मार्ग रोहियांव गांव के पास पहुंचे थे कि तेज गति से चल रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिसके कारण इसरावती देवी पीछे की तरफ गिर गई। वह ट्रैक्टर के नीचे आकर घायल हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सूर्यमणि गौतम को गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मौके पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर बैठ गए। थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।